• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge 5 Mins Read

भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 21, 20236 Comments5 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

भारतरत्न (Bharat Ratna)

मित्रो, भारत रत्न के बारें में तो आप सबने सुना ही होगा, आज मैं आपके समक्ष भारत-रत्न से जुडी हुई रोचक जानकारी प्रस्तुत कर रहा हूँ आशा हैं आपको पसंद आएंगी।

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह तो आप सब जानते ही होंगे। यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

यह पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था। यह पुरस्कार भारत के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा घोषित किया गया था। अन्य अलंकरणों के भाँति इस सम्मान को भी, नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

शुरू में इस सम्मान को ‘मरणोपरांत’ नहीं दिया जाता था, किंतु 1955 के बाद यह निर्णय लिया गया और यह मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। तत्पश्चात् 15 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 14 मानी जा सकती है।

भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां
Some very interesting facts and information about “Bharat – Ratna” award in Hindi

  • भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
  • सबसे पहला पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से अनेक विशिष्टजनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृाष्ट्ता और अतुलनीय योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि ‘भारत रत्न’ केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  • यह पुरस्कार स्वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी ‘एग्नेास गोंखा बोजाखियू’, जिन्हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते हैं, को दिया गया।
  • दो अन्य अभारतीय “ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान” को 1987 में और “नेल्सन मंडेला” को 1990 में यह पुरस्कार दिया गया।
  • मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 13 जुलाई, 1977 से 26 जनवरी, 1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था।
  • एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है, यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारतरत्न सम्मान हर वर्ष दिया जाए।
  • उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।

“भारत-रत्न” पदकस्वरूप (Specifications)

मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिलिमीटर व्यास वाला गोलाकार स्वीर्ण पदक था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे फूलों का गुलदस्ता था और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और आदर्श-वाक्य(सत्यमेव जयते) लिखा था।

एक वर्ष बाद इस डिजाइन को बदल दिया गया था और आज भी इसके इसी स्वरुप(design) को काम में लिया जाता हैं, इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते (जोकि लगभग 59 mm लम्बा , 48 mm चौड़ा और 3.2 mm पतला) पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया, और पीछे का हिस्सा पहले जैसा ही रखा गया।

जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है “भारत रत्न” और यह सफ़ेद फीते (2-इंच-चौडाई लगभग 51 mm) के साथ गले में पहना जाता है।

भारत रत्न के साथ  जुड़े अन्य परिलब्धियां एवम भत्ते

  1. Free first-class flight journey anywhere in India.
    भारत में कहीं भी प्रथम-श्रेणी की मुफ्त हवाई-उड़ान(यात्रा)
  2. Free first-class train journey.
    नि:शुल्क प्रथम श्रेणी की ट्रेन यात्रा।
  3. A pension equal to or 50% of Prime Minister of India’s salary.
    भारत के प्रधानमंत्री वेतन के बराबर या 50% की पेंशन।
  4. Can attend the Parliament meetings and sessions.
    संसद की बैठकों और सत्र में भाग लेने की अनुमति।
  5. Precedence at par with Cabinet Rank.
    कैबिनेट रैंक के बराबर पूर्वता (योग्यता)।
  6. Eligible for Z-category protection, if needed.
    जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिए पात्र है, अगर जरूरत  हो तो।
  7. Special Guest in Republic Day and Independence Day.
    गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में विशेष अतिथि।
  8. Status equal to VVIP.
    वीवीआईपी के बराबरी का दर्जा।

*** कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां ***

  • भारत-रत्न  कीअनुशंसा प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को भेजी जाती हैं।
  • भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री आदि किसी भी पुरस्कार में कोई धन-राशि नहीं दी जाती हैं। पुरस्कार में व्यक्ति पदक के साथ, प्राप्तकर्ता और राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) प्राप्त करता है।
  • भारत-रत्न प्राप्त करने वाला व्यक्ति/नागरिक का अलंकरण पूर्व प्रधानमंत्रियों, संघ की कैबिनेट मंत्रियों, राज्य सभा और लोक सभा, भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष और राज्यों के संबंधित मुख्यमंत्रियों में मुख्य विपक्षी नेता के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान में आता है( Holders of the Bharat-Ratna decoration comes in seventh position jointly with former Prime Ministers, Cabinet Ministers of the Union, Leaders of Chief Opposition in the Rajya Sabha and Lok Sabha, Deputy Chairman of Planning Commission of India and the respective Chief Ministers of States.)

अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है जिसमें दो विदेशी नागरिक (ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान और नेल्सन मंडेला) भी शामिल हैं।

गृह – मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा भारत-रत्न के बारें में दी गई जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
https://www.mha.gov.in/sites/default/files/Scheme-BR_1.pdf

अन्य General Knowledge वाले पोस्ट भी पढ़े

  • कुछ रोचक जानकारियां / तथ्य Interesting Facts In Hindi
  • Interesting Facts About Indian Rupee भारतीय रुपया के बारे में रोचक तथ्य
  • समुद्र के रहस्य और आश्चर्यजनक तथ्य
  • Strangest Places – दुनिया की सबसे अद्भुद, आश्चर्यजनक और रहस्यमयी जगहें
  • Job Interview (साक्षात्कार) में सफल होने के best tips
  • GK: Important Days & Dates – National & International – India & World

—————–

Note: Friends, भारत-रत्न से सम्बंधित उपरोक्त सभी जानकारी मैंने Google से तथा कुछ पुस्तकों और पत्रिकओं से जुटाई हैं तथा मैंने यथासम्भव सही और सटीक जानकारी देने के पूरी कोशिश की हैं

सावधानी बरतने के बावजूद भी यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या तथ्य में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

निवेदन: कृपया comments के माध्यम से यह बताएं कि यह लेख “भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां” आपको कैसी लगा, अगर आपको यह पसंद आए तो दोस्तों के साथ (Facebook, twitter, WhatsApp) share जरुर करें।

Save

bharat ratna
Previous Articleमनुष्य के मस्तिष्क की 20 महान शक्तियाँ और प्रबंधन
Next Article भारत रत्न द्वारा सम्मानित व्यक्तित्व की सूची – Bharat Ratna Award List
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े
8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

12th Science ke baad kya kare ~ नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर

पूरा पढ़े

6 Comments

  1. Pandey on May 16, 2015 6:13 am

    बहुत अच्छी जानकारी आपने दी है। इसके लिए धन्यवाद!

    Reply
  2. Gabbar singh dhakad on Dec 20, 2015 8:46 pm

    bahut hi gyanbardhk jankari dene ke liye dhanyabad sir ji

    Reply
  3. मानस कुमार सिंह on Apr 9, 2016 6:14 pm

    आप की दी हुई सभी जानकारीयाॅ महत्वपूर्ण है, धन्यवाद

    Reply
  4. Kande Govind Manik on Feb 22, 2017 9:06 am

    Vari nice inforation

    Reply
  5. Jaikishan bishnoi bhawad on May 25, 2017 10:51 am

    Bhart rathan ke bare me jankery dane ke ley Thanks

    Reply
  6. shradha nancy Chaurasia on May 13, 2018 10:38 pm

    thank you for providing
    us a gud information

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.