• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 7 Mins Read

रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज (flaxseeds) खाने के फायदे

Indira BhartiBy Indira BhartiUpdated:Jul 23, 20201 Comment7 Mins Read
Flaxseeds Benefits in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दिखने में छोटी अलसी(flaxseeds) अथवा तीसी अच्छी सेहत व गुणों का खजाना है इसके बीज के अनेक फायदे हैं, अलसी के औषधीय गुण बीमारियों पर रामबाण की तरह काम करते हैं, आइये जानते हैं

अलसी के बीज या flaxseeds आमतौर गर्म जगहों पर उत्पादित किया जाता है। भारत सहित कई अन्य देशों में भी इसे उत्पादित किया जाता है। भारत में इसके पौधे से रस्सी बनाने का काम किया जाता है। अलसी के बीज का इस्तेमाल यदि खाने में किया जाए तो इससे आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आजकल मार्केट में flaxseed की बिक्री काफी बढ़ गई है। कुछ साल पहले की बात करें तो इसे कोई पूछता भी नहीं था, लेकिन जबसे इसमें मौजूद गुणों के बारे में लोगों को पता चला है तब से इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाने लगा है। आज भी भारत के बहुत से जगहों पर अलसी की खेती की तो जाती है लेकिन लोगों को इसके आयुर्वेदिक फायदों के बारे में नहीं मालूम है।
आज हम आपको अलसी बीज के कुछ बेहद महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आईये जानते हैं रोजाना केवल एक चम्मच अलसी के बीज का सेवन आपको किन बीमारियों से सुरक्षित रखता है।

शरीर पर ऐसे काम करते हैं ये जादुई बीज

आपको बता दें कि, अलसी के बीज बहुत से हर्बल गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें मुख्य रूप से ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिगनेंस एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अल्फा लिनोलिक कंपोनेंट पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। सबसे पहले बात करें ओमेगा 3 फैटी एसिड का तो ये शरीर के फैट को कम करने का काम करते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। इसके साथ ही साथ अलसी को एंटीऑक्सीडेंट का पॉवर हाउस माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट आपको कैंसर सहित अन्य बहुत सी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक है। इसके सेवन से आप समय से पहले दिखने वाले उम्र के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं।

अलसी बीज (flax seeds) के सेवन से आप इन रोगों से बच सकते हैं

अलसी के बीज के सेवन से स्वास्थ्य लाभ

वेट लॉस : अलसी के बीज सबसे ज्यादा आपके लिए वेट लॉस में मददगार हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में सीरियल में ऐड करके सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच flax seeds यदि आप रोजाना अपनी डायट में शामिल करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। flax seed शरीर के मेटाबॉलिज़्म रेट को बढ़ाकर वजन काम करने में आपकी मदद करता है। असली के बीजों को रोस्ट करके आप उसका पाउडर बनाकर उसे खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल : डायबिटीज या मधुमेह के मरीजों के लिए भी अलसी एक बीज का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करता है और आपको इस बीमारी से बचा कर रखता है। डायबिटीज दो प्रकार के होते हैं इसमें से पहला टाइप 1 डायबिटीज और दूसरा टाइप 2 डायबिटीज होता है। टाइप 1 डायबिटीज में शरीर को इंसुलीन की जरुरत समय-समय पर पड़ती है, इसलिए इसमें अलसी का सेवन आपको कुछ खास लाभ नहीं देता है। लेकिन अगर आप टाइप 2 डायबिटीज में इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल में किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट : flax seeds या अलसी के बीज मुख्य रूप से आपके शरीर में बनने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालकर कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने का काम करते हैं। इससे आप खुद को हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारियों से काफी हद तक बचा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने का काम करते हैं। यदि आप नियमित रूप से इसे अपनी डायट में शामिल करें तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

कैंसर से बचाव : हालिया रिसर्च से इस बात की जानकारी मिली है की अलसी के बीजों का सेवन आपको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कैंसर सेल्स से लड़ने में मददगार होते हैं। इसका सेवन ब्रैस्ट कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर के रोकथाम में भी लाभदायक है। महिलाओं में बढ़ती ब्रेस्ट कैंसर की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। इसलिए अगर इससे आपका थोड़ा भी बचाव होता है तो, आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

पेट की दिक्कतों से छुटकारा : अलसी के बीज में मौजूद विटामिन और मिनिरल्स पेट की समस्याओं से भी आपको निजात दिलाने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और हॉट फ्लशेज की समस्या का भी निदान करने में सक्षम हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अलसी के बीज में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं। इसलिए ये आपको पेट की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होते हैं। पेट में होने वाली कब्ज की समस्या एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से आपको अन्य कई प्रकार की दिक्कतों का सामना पड़ सकता है। इसलिए फ्लैक्सीड का सेवन आप खुद को इन समस्याओं से बचा सकते हैं।

इसके फायदों के बारे में तो आप जान चुके हैं लेकिन इसे कैसे लेना है इसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगें। अलसी के बीजों को आप रोस्ट करके उसका पाउडर बनाकर आते में मिक्स करके रोटी बना सकते हैं। इसके अलावा इसे सब्जियों के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। अलसी के बीजों को एक रात पानी में सोक करके रखें और अगली सुबह उसे छान कर पी लें। रोस्टेड फ्लैक्ससीड्स को ब्रेकफास्ट सीरियल्स के साथ भी खाया जा सकता है। अलसी के बीजों का इस प्रकार से उपयोग आपको काफी हद तक उपरोक्त समस्याओं से बचा सकता है। वेट लॉस से लेकर कैंसर जैसी बीमारी के रोकथाम में अलसी के बीजों का उपयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज आप अलसी के बीज किसी भी सुपरमार्केट से तो खरीद ही सकते हैं, साथ ही साथ इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

सुपरफूड की श्रेणी में आना वाला ये फूड आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायी साबित हो सकता है।

अलसी के नुकसान – Side Effects of Flaxseeds

अलसी के अधिक और असमय खाने से कुछ नुकसान भी हैं जोकि इस प्रकार हैं

  • जरूरत से अधिक अलसी(Linseed oil) के सेवन से पेट खराब की समस्या हो सकती है।
  • जिन्हें निम्न-रक्तचाप की परेशानी है, वो अगर अलसी का सेवन करेंगे तो उनका ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है।
  • अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन असुरक्षित हो सकता है।
  • कुछ लोगो को अलसी से एलर्जी जैसे – रैशेज, जलन या खुजली की परेशानी हो सकती है।
  • अलसी का सेवन खून को पतला करती है। ऐसे में अगर आपको चोट लगे या घाव हो, तो घाव भरने में वक्त लग सकता है।
  • शुगर का मरीज अलसी का सेवन कर रहा हैं, तो उसे चाहिए कि कुछ दिनों में अपना ब्लड शुगर लेवल जांचते रहे, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल बहुत कम कर देता है।

नोट: यधपि ऊपर दिए गए अलसी के फायदे और नुस्खे (Health Benefits of Flax seeds in Hindi), परखे हुए और गहन अध्ययन पर आधारित हैं, परन्तु आपसे निवेदन हैं कि किसी भी दवा या नुस्खे को बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली (Inspirational Hindi Post) POST भी पढ़े।

  • Best Health Tips For Everyone All Over India
  • Take Care During Weight Loss वजन कम करते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव व बचने के आसान उपाय | Garmi Se Bache
  • अनिद्रा (INSOMNIA) से बचाव
  • कैसे रखे अपने दिल का ख्याल | Dr. Devi Shetty (हृदय रोग विशेषज्ञ) नारायणा हृदयालय, बैंगलोर
  • तू कितना दे पाएगी मुझे अनाज़? किसान की दुर्दशा
  • मुस्कराइए.. कि तनाव हार रहा हैं
  • कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के कुछ आसान उपाय
  • Hindi Kahani: मैच में दाव-पेच के अलावा ज़ज्बा और आत्मविश्वास भी काम आता हैं
Previous Articleजाने बवासीर(Piles) के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार
Next Article चलो नाम के पहले अक्षर से एक कहानी लिखते है ~ Hindi Love Poetry
Indira Bharti
  • Website

पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री हासिल कर चुकी इंदिरा भारती वर्तमान में “हेलो स्वास्थ्य” के संपादकीय विभाग में बतौर लेखक कार्यरत हैं। वर्तमान में अपनी लेखन कला का जौहर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिखा रही हैं। विभिन्न मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखने के कारण पाठक इनके लेखों को पसंद करते आये हैं। इनके लेखों में आपको सटीकता के साथ ही विशिष्ट मुद्दों की गहन जानकारी भी मिलती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में इंदिरा अपनी लेखन कला से प्रतिदिन पाठकों को प्रभावित करती आ रही हैं।

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Achhilekh on Mar 29, 2020 5:57 am

    Nice information about flaxseeds, I liked

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.