• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 8 Mins Read

निर्णय तो आपको ही लेना हैं

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
Decision making in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

जब यह जीवन आपका है, इस में आने वाले दुख भी आपके हैं, मंजिलें आपकी है और प्रयास आपके हैं। तो फिर आप अपने जीवन में सही निर्णयों का चयन (Decision making) खुद क्यों नहीं कर पाते?

क्यों आप बार-बार अन्य लोगों से अपने जीवन में आने वाले प्रत्येक कार्य को बेहतर करने के लिए दूसरों की राय लेते हैं? क्या आपको खुद पर विश्वास नहीं रहता कि आप भी अपने कार्यों को बेहतर कर सकते हो?

ऐसा ही होता है अधिकतर उस व्यक्ति के साथ जिसे अपने ही फैसलों पर यकीन नहीं हो पाता। शायद उसे अपने कार्यों को करने से डर लगता होगा या खुद के कार्य बेहतर लगते ही नहीं होंगे।

तभी वह अन्य लोगों से राय लेकर अपने कार्यों को करता होगा।

यह बात कभी मत भूलना जब भी आप संकट में पड़ते हो उस वक्त उस संकट से बाहर आने के लिए आपको कोई भी अच्छा निर्णय (Good Decision) नहीं दे सकता।

क्योंकि यह दुनिया का रिवाज ही है यदि आप कुछ अच्छे कार्य करोगे तो वो अपनी राय जरूर देंगे। ताकि आप अपने लक्ष्य को बदलने के लिए मजबूर हो सके।

परंतु जब आप कभी बड़ी समस्या में पड़ जाते हो तो कोई व्यक्ति अपना निर्णय उस समस्या को हल करने में नहीं देगा।

पर दुर्भाग्यवश यह जानते हुए भी लोग अच्छे कार्यों को करने से पहले सौ बार सोचते हैं और दूसरों की राय लेकर कार्य करते है।

यह जीवन आपका है तो निर्णय आप ही लेंगे।

हालांकि हर बार जीवन में यह नहीं हो सकता कि आप के निर्णय सदैव सही साबित हो और आप हमेशा अपने निर्णय से खुश हो क्योंकि कई बार हम निर्णय तो सही लेते हैं परंतु हमें उन निर्णयों का परिणाम सही नहीं मिल पाता। अतः हमें इस बात से दुखी नहीं होना चाहिए।

क्योंकि जब भी हम किसी कार्य में असफल हो जाते हैं तो हमें वह असफलता इतने अनुभव दे जाती है कि आने वाले वक्त में प्रत्येक कार्य को हम उससे भी बेहतर करने लगते हैं इसलिए हमें अपने जीवन में प्रत्येक निर्णय खुद लेने की क्षमता रखनी चाहिए।

जब भी हम निर्णय लेते हैं तो वह निर्णय इस संसार में सबसे अच्छे निर्णय होते हैं।

क्योंकि हमें हमारे अलावा कोई दूसरा बेहतर नहीं जान सकता इसीलिए हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए, हमें खुद के कार्यों को खुद की जिम्मेदारी समझकर पूरे मन से करनी चाहिए।

तभी हमें इस जिंदगी से अच्छे अनुभव मिल सकते हैं और हम एक बेहतरीन जीवन की तरफ आगे बढ़ने लगते हैं ।

हम आज आपको ऐसी कहानी बताएंगे जिसमें दो व्यक्तियों के जीवन का वर्णन किया गया है। इसमें एक अपने जीवन के प्रत्येक निर्णय लेता है और सफलता की राह पर चलते हुए अपनी मंजिल में पहुंचता है अर्थात अपनी मन की इच्छाएं पूरी कर लेता है।

परंतु दूसरा व्यक्ति जो हमेशा अपने कार्यों में अन्य लोगों के निर्णयों को अपनाता है और वह कभी भी अपने बनाए हुए लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता और आत्मनिर्भर बनने की वजह दूसरों पर निर्भर हो जाता है।

पहला व्यक्ति जो हमेशा ही दूसरे लोगों से निर्णय को लेकर अपने कार्यों को प्रारंभ करता है वह एक व्यापारी था।

उस व्यापारी को हमेशा अपने लिए सही निर्णय लेने में बहुत सारी परेशानियां होती थी क्योंकि वह अपने बचपन से ही छोटे छोटे फैसले भी दूसरों की सलाह पर लिया करता था।।

वह व्यापारी अपने पूर्वजों की धन दौलत से तो एक व्यापारी बन गया। परंतु उसे व्यापार को किस तरह से बढ़ाया जाए इसके बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नहीं था?

इसलिए वह अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हमेशा अपने दोस्तों से राय मांगा करता, वह अपने दोस्तों के द्वारा दिए जाने वाली सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास करता।

उस व्यापारी का व्यापार आज तक तो ठीक ही चल रहा था।

परंतु अब उसके मित्र खुद उसके व्यापार को चौपट करके अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं और वह हमेशा उस व्यापारी को बुरे निर्णय अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

वक्त के साथ धीरे धीरे व्यापारी का व्यापार चौपट होने लगता है परंतु उसे फिर भी समझ नहीं आता है कि उसे अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए खुद के निर्णय लेने चाहिए या नहीं।

वह फिर भी अपने दोस्तों पर विश्वास करता है और उनसे ही आगे भी निर्णय लेता रहता है, परंतु उसके सभी निर्णय हमेशा ही नुकसानदायक रहते हैं l

जब उसे अपने व्यापार में होते हुए नुकसान का अहसास होने लगता है, तब व्यापारी को लगता है कि उसकी किस्मत ही खराब होगी जिस कारण उसका व्यापार गिर रहा है ।इस प्रकार व्यापारी अपने जीवन में बहुत बड़ी गलती कर बैठता है और अपने अच्छे खासे व्यापार को लगातार नीचे की तरफ लाता है।

और 1 दिन हालात आते हैं कि उसे अपना काम धंधा बंद करके घर पर बैठना पड़ता है।

आज अपनी इस दशा का वह खुद ही जिम्मेदार है क्योंकि वह व्यापारी कभी भी खुद के निर्णय लेता ही नहीं था और ना ही खुद के निर्णयों को अंजाम देने की कोशिश करता, जो अंत में उसकी बर्बादी का कारण बनता है।

अतः व्यापारी की यह कहानी हमें सीख देती है कि हमें सफल बनने के लिए अपने जीवन में खुद के निर्णय लेने चाहिए ना कि अन्य लोगों के ।

अन्य लोग हमेशा हमारे नुकसान तथा अपने फायदे के लिए सोच समझकर निर्णय देते हैं हमें अपने निर्णयों से भले ही असफलता मिले परंतु आगे अच्छे अनुभव लेने का मौका भी मिलता है और यह अनुभव हमारे जीवन में आखिरी सांस तक हमारी सफलता के लिए काम आते हैं ।

दूसरा व्यक्ति जो एक किसान होता है वह अपने जीवन में खुद के निर्णय चुनता है और अपना जीवन एक अच्छे मार्ग की ओर ले जाता है। किसान को कभी भी अन्य लोगों की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वह अपने बचपन से ही खुद के निर्णय खुद चुनता आ रहा है।

वह अपने जीवन में इतने अनुभव ले चुका है कि कभी भी उसके निर्णय उसके लिए गलत साबित नहीं हो सकते, अच्छे निर्णयों को चुनने का कारण सिर्फ किसान का अनुभव रहा है।

किसान भी अपने जीवन के प्रारंभिक दिनों में कुछ गलत निर्णय चुनता था परंतु अपनी गलतियों से सीख लेकर वह आज कभी भी गलत निर्णय चुनता ही नहीं,अपने लक्ष्य में निरंतर प्रगति करता रहता है ।

उसके निर्णय उसके लिए इतने फायदेमंद रहते हैं कि वह लगातार अपने जीवन में एक छोटे से किसान से एक बडे किसान बनने की तरफ जाता हुआ नजर आता है ।

यह किसान पहले एक छोटा सा आदमी था,लोगों के खेतों में काम करता परंतु धीरे-धीरे अपनी मेहनत, सूझबूझ और सही निर्णय लेने के कारण जिन खेतों में वह कार्य करता था, वह उन खेतों को खरीद कर उनका मालिक बन जाता है और अपने ही खेतों में फिर काम करता है।

इस कारण धीरे-धीरे उसके सही निर्णयों से लगातार वह किसान उन्नति करता है। समय के साथ किसान ने अन्य लोगों के खेत भी खरीद लिए जिसके कारण वह अब एक संपन्न किसान बन गया।

किसान ने अपने जीवन में इतनी प्रगति कर ली थी कि अब उसके पास खेतों का बड़ा समूह था उसने इतने खेत खरीद लिए थे कि वह अब खुद आराम से बैठ कर उन खेतों में नौकर लगवा देता है।

आज किसान अपने खेतों में बहुत सारे नौकर रखकर उनसे काम करवाता है, खेतों में होने वाले अनाज को बेच कर खेतों में काम के लिए रखे गए मजदूरों को वेतन देता है l

ऐसे ही किसान ने अपने जीवन में हमेशा सही निर्णय लेते हुए अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। किसान आज किसान खाट पर बैठे बैठे बड़े आराम से बैठकर अपनी खेती बाड़ी का काम देखता है।

इस तरह किसान को अब अपने जीवन में धन दौलत की कमी नहीं रहती और वह एक बड़ा किसान बन जाता है।

इस प्रकार उसने बिना किसी से निर्णय लिए खुद की समझदारी और सूझबूझ के दम पर अपने निर्णयों से अकेले सफलता तक का मार्ग तय किया।

अतः वही लोग सफल होते हैं जो खुद निर्णय लेकर उन निर्णयों को अपनाते हैं क्योंकि दुनिया में राय तो हर कोई दे देता है परंतु हर किसी की राय मानकर हम कई बार लक्ष्य की तरफ बढ़ने की बजाय लक्ष्य से गुमराह हो जाते हैं।

इसलिए हमारी राय खुद के लिए सबसे बेहतर होती है और जब हमारे पास आत्मविश्वास होता है तो हम अपने जीवन में हमेशा सही निर्णय लेते हैंl

सही निर्णय के बल पर हम अपनी मंजिल का सफर मेहनत के साथ तय करते रहते हैं और वही मेहनत एक दिन हमारी सफलता का राज बनती है।

सीख-

इन दोनों कहानियों से हमें यह सीख मिलती है कि जो अपने जीवन में खुद के लक्ष्यों को पाने के लिए खुद के निर्णयों का सहारा लेता है अक्सर वही अपनी मंजिल में पहुंच पाते हैं। इसीलिए हमें अपने जीवन में खुद के निर्णय लेने बहुत आवश्यक होते हैं भले ही हमारे निर्णय हमें असफल क्यों ना कर दे।

परंतु एक दिन खुद के बनाए लक्ष्य तक पहुंचने में हमारे निर्णय ही हमारी मदद करते हैं।

Previous Articleना रखें किसी से बेवजह द्वेष, माफ करें और भूल जाएं
Next Article वास्तविक जीवन क्या है?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.