• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के रहस्य 7 Mins Read

पैसे बचाने के सबसे कारगर टिप्स | Money Saving Tips

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 4, 2023No Comments7 Mins Read
Money Saving Tips In Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दोस्तों पैसे बचाना कौन नहीं चाहता? हम सभी चाहते हैं कि हमारे पास ज्यादा से ज्यादा पैसा हो। लेकिन कुछ आदतों के कारण हम ऐसा नहीं कर पाते हैं। हर वक्त कुछ ना कुछ ऐसा काम करना पड़ जाता है जिस कारण आप पैसे नहीं बचा पाते।

इस लेख में
  • पैसे बचाने/ जमा पूंजी बढ़ाने की कुछ तकनीक जो काम करती हैं
  • 1. कर्ज को कहे “ना” !
  • 2. किराने के सामान की सूची पर ध्यान दें ।
  • 3. Automatic subscription और memberships को रद्द करें।
  • 4. Generic ही खरीदे
  • 5. Automatically पैसा बचाएं
  • 6. बचाए हुए पैसे का समझदारी से इस्तेमाल करें।
  • 7. बाहर का खाना खाना कम करें
  • 8. दुकानदार से डिस्काउंट की मांग करें और नगद में खरीदी करें
  • 9. DIY Everything
  • 10. Conclusion

दोस्तों एक पुरानी कहावत है, शायद आपने सुना ही होगा, ‘पैसा बचाना पैसा कमाने के ही बराबर होता है‘। भले ही हम पैसे कमा नहीं सकते लेकिन हमें पैसे बचाने का हर वक्त प्रयास करते रहना चाहिए।

हम अपने जीवन में ऐसे कई सारी चीजों पर पैसे खर्च कर देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती। अगर आप अपने दिनचर्या पर गौर करें तो आपको ऐसे कई सारे तरीके मिल जाएंगे जिनसे की आप पैसे बचा सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Paise/Money saving karne ki smart technique के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप पैसे बचाने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। यह तरीके काफी ज्यादा कठिन नहीं है।

बस आपको अपने जीवन की कुछ छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है और फिर आप भी आसानी से पैसे बचा सकते हैं।

पैसे बचाने/ जमा पूंजी बढ़ाने की कुछ तकनीक जो काम करती हैं

तो आइए जानते है पैसे Save करने के बेहतरीन तरीके, दोस्तों इन तरीके को अपनी ज़िंदगी मे आज़मा के ज़रुर देखिए।

1. कर्ज को कहे “ना” !

अक्सर हम पैसे ना होने की स्थिति में उधार मांग कर चीज घर ले आते हैं। लेकिन उधार लेने की यह आदत हमें आगे चलकर बहुत दिक्कत देती है। कर्ज लेने की आदत हमारे पैसे बचाने के बीच में रोड़ा डालती हैं। इसलिए हमें हमेशा कर्ज लेने से बचना चाहिए।

अगर आप पहले से ही कर्ज में डूब चुके होते हैं तो जैसे ही आपको महीने की शुरुआत में तनख्वाह मिलती है वह सारी कर्ज लौटाने में ही खर्च हो जाती है। इस स्थिति में हम पैसे कैसे बचा सकते हैं।

इसलिए हमें कभी भी किसी चीज को उधार पर या कर्जा लेकर नहीं लेना चाहिए। हमें केवल उन्हीं चीजों की अपेक्षा रखनी चाहिए जिन्हें हम खरीद सकते हैं।

2. किराने के सामान की सूची पर ध्यान दें ।

महीने भर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा हम घर का किराना है यानी की दाल, चावल, आटा जैसी चीजों में खर्च कर देते हैं। इसलिए हमें बहुत सख्त जरूरत होती है अपने घर की Grocery list पर ध्यान देने की।

अक्सर हम जब भी किराने का सामान लेने जाते हैं तो ऐसी कई सारी चीजें भी खरीद लेते हैं जिनकी हमें कुछ खास जरूरत नहीं होती। बिस्किट और नमकीन जैसी चीजें Grocery list का हिस्सा ना होने के बावजूद भी हम ले लेते हैं।

हमें छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर हम इन छोटी-छोटी चीजों पर पैसे बचा लेंगे, तो हम अच्छी तरह से पैसे Save कर सकते हैं।

3. Automatic subscription और memberships को रद्द करें।

कोरोना काल के इस दौर ने हम सभी को घर में बैठने पर मजबूर कर दिया है। घर बैठे मनोरंजन करने के नए नए साधन अब हम सभी के सामने हैं। आपने भी लॉकडाउन के इस दौर में Netflix, Hotstar, Spotify इत्यादि जैसे एप्स पर सब्सक्रिप्शन जरूर ली होगी। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन एप्स के Automatically subscription से मुक्त हों।

ऐसा करने से आपको बेवजह सब्सक्रिप्शन का पैसा नहीं देना होगा। जब भी आप इनमे से किसी एप्स की सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं तो हमेशा याद रखें कि Auto renew off करें। फिर जब कभी भी आपको इन एप्स की जरूरत पड़े तो इसे दोबारा से Subscribe कर ले।

4. Generic ही खरीदे

हमेशा बड़े-बड़े Brands की चीजें खरीदने में हम काफी पैसा बर्बाद कर देते हैं। हम केवल चीजों की packaging और बड़े ब्रांड का label देखकर उसे खरीद लेते हैं। लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता।

कई बार ऐसा होता है कि अच्छे से अच्छे ब्रांड की चीज भी उसकी कीमत के हिसाब से काफी महंगी होती है।

ऐसी चीजों के अलावा हमें कभी लोकल Brands भी इस्तेमाल करके देखना चाहिए। दवाइयों और दाल चावल इत्यादि के Generic brands भी हमें ट्राई करने चाहिए। यह भी बिल्कुल उसी तरह से काम करते हैं जिस तरह से बड़े ब्रांड की चीजें करती हैं।

5. Automatically पैसा बचाएं

क्या आप जानते हैं कि आप बिना पैसा बचाने के सोचे भी पैसा बचा सकते हैं? ऐसा करने के लिए बस आपको एक बैंक अकाउंट बनाने की जरूरत होती है। प्ले स्टोर अकाउंट बनाने का प्रावधान है जिसमें कि आप अपने online account बचा हुआ पैसा अपने savings account में transfer करवा सकते हैं।

ऐसा करने से आप बिना किसी दिक्कत के पैसा बचा सकते हैं और इस बात का आपको एहसास भी नहीं होगा। लेकिन जब आपको अपने सेविंग्स अकाउंट में ज्यादा मात्रा में पैसा मिलेगा तब आप जान जाएंगे कि यह तरीका कितना लाभदायक है।

6. बचाए हुए पैसे का समझदारी से इस्तेमाल करें।

महीने भर की तनख्वाह के साथ हमें समय-समय पर extra income जैसे कि bonus, overcompensation इत्यादि भी मिलते रहते हैं।

हमें इस प्रकार की income का बहुत ही समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। हमें इन पैसों को अच्छी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहिए। हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन पैसों को इन्वेस्ट करना चाहिए।

अगर आपका कोई लोन या कर्ज पहले से ही बकाया है तो आप इन पैसों का इस्तेमाल अपना कर्ज खत्म करने के लिए भी कर सकते हैं।

7. बाहर का खाना खाना कम करें

हम अक्सर मौज़ मस्ती करते हुए खाना बाहर खा लेते हैं। हम सभी लोगों को होटल में स्वादिष्ट खाना खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन यह आपके budget और आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

इसलिए आप हमेशा यह कोशिश करें कि आप बाहर का खाना ना खाए। ऐसा करने से आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी और आप काफी पैसा भी बचा पाएंगे।

कभी-कभी बाहर खाना खा लेना मैं कोई मनाही नहीं है। लेकिन आपको बाहर खाना खाना अपनी आदत में शामिल नहीं करना है। आप घर का खाना खाना पसंद करें। घर का खाना खाने से आप अपनी सेहत का भी अच्छी तरह से ध्यान रख पाएंगे और अपनी savings का भी।

8. दुकानदार से डिस्काउंट की मांग करें और नगद में खरीदी करें

हम हमेशा किसी चीज के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल नहीं करते हैं। हमें कोई चीज तब तक पता नहीं चल पाती जब तक हम उसके बारे में पूछते नहीं है। यह आदत हमें हम सबके जीवन में शामिल करनी चाहिए।

तो अगली बार जब भी आप किसी भी Cinema hall, museum, या sporting event में जाएं तो टिकट के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ले और किसी ऑफर के तहत ही टिकट खरीदे। इन छोटी-छोटी बातों पर नजर रखने से आपको काफी फायदा हो सकता है और आप काफी पैसा भी बचा सकते हैं।

9. DIY Everything

आजकल इंटरनेट पर DiY का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। DIY का full form होता है, do it yourself. यह तरीके ना केवल बहुत ही creative और मजेदार होते हैं बल्कि पैसे बचाने के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं।

आजकल लगभग सभी Social media platforms पर ऐसे कई सारे तरीके और वीडियो मौजूद हैं जिनसे हम कई सारे DIY सीख सकते हैं। आप घर बैठे ही नई नई चीजें ट्राई करें और पैसे बचाएँ।

10. Conclusion

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आप किस प्रकार Smart Technique अपना-कर पैसे बचा सकते हैं।

पैसे बचाना ज्यादा मुश्किल भरा काम नहीं होता है, बस आपको अपने कुछ आदतों को सुधारने की और अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसा करने से आप आसानी से अपनी savings बढ़ा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि अब आप भी पैसे बचाने में ज़रूर कामयाब होंगे।

धन से संबंधित ये Posts भी पढ़ें

  • ईश्वर या धन आप इनमें से किसको चुनना चाहेंगे?
  • स्त्री, भोजन और धन – इन तीनों में संतोष रखो
  • पैसा के साथ संबंध सुधारना बहुत जरूरी है
  • पैसा उतना ही जरुरी है जितना कार में पेट्रोल न कम,न ज्यादा ~ Importance of Money
  • भारत का सबसे बुद्धिमान और पढ़ा लिखा व्यक्ति Shrikant Jichkar
Previous Articleकमजोर लोग सुरक्षा की सोचते है और विजेता अवसरों की
Next Article रिश्तों को सुधारने के बेहद मददगार तरीके Improve Relationships Tips
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
13 Mins Read

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.