• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 7 Mins Read

गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव व बचने के आसान उपाय | Garmi Se Bache

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 19, 20202 Comments7 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Garmi Se Bachne ke Upay Hindi mein दोस्तों, जैसे-जैसे मई का महिना पास आ रहा हैं धूप में तेजी बढती जा रही हैं, कूलर और A.C. चालू हो गए है। सूर्य देवता के तीखे तेवर के आगे तो, अब घर से बाहर तक निकलना दुश्वार हो गया है। खैर सभी मौसम अच्छे और ख़राब होते हैं 🙂

हम सभी जानते हैं कि धरती पर प्रकृति(Nature) समय के साथ अपने मौसम में परिवर्तन करती रहती है जिसके कारण इस धरती पर गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे विभिन्न मौसम और ऋतुएं देखने को मिलती है। और जब यह मौसम अपने चरम अवस्था पर पहुँच जाता है, तो यह मौसम हमे दुःख का भी अहसास भी करवाने लगते है और इस स्थिति में प्रकृति पर मौजूद इन्सान, पशु पक्षी सभी को कठिनाइयाँ झेलनी पड़ती है और सब यही दुआ करते है कि जल्दी से ये मौसम खत्म हो जाए 🙂 लेकिन परिवर्तन तो प्रकृति के चक्र के अनुसार ही होता है।

लेकिन, अगर हम कुछ मौसम के अनुसार अपने रहन-सहन और खान-पान में परिवर्तन करते रहे तो सभी मौसम का बराबर आनंद ले सकते हैं। जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसा नहीं हैं कि हम काम करना छोड़ दे, काम तो सारे मौसम में ही करने पड़ते हैं। घरेलू उपाय आजमा कर हम गर्मी में, धूप से बच सकते है।

इस POST में आपको गर्मी की समस्याओ, बीमारियाँ और उसके लिए घरेलु उपाय बताएं गए हैं, आशा हैं यह लाभदायी साबित होंगे। सबसे पहले गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव और समस्याओं को जान लेते है।

गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव और समस्याएं

गर्मी में लापरवाही के कारण शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है जिसके कारण निर्जलीकरण (Dehydration), लू लगना, चक्कर आना, घबराहट होना, नकसीर आना, उल्टी-दस्त, धूप के कारण त्वचा का जलना, घमौरिया जैसी कई बीमारियाँ हो जाती हैं।

कई बार ज्यादा पसीना निकलने से भी शरीर का तापमान इतना बढ़ जाता है कि इसके कारण सिर दर्द, भूख कम लगना, बुखार आना, चक्कर आना जैसी समस्या होती है, और प्राथमिक उपचार के अभाव में, गर्मी और लू लगने से मृत्यु भी सम्भव है।
शरीर का तापमान बढ़ने से और लू लगने से, मस्तिष्क का एक केन्द्र जो कि तापमान को सामान्य बनाये रखता है, काम करना छोड देता है। लाल रक्त वाहिनियों टूट जाती है व कोशिकाओं मे जो पोटेशियम लवण होता है, वह रक्त संचार मे आ जाता है, जिससे ह्रदय गति व शरीर के अन्य अवयव व अंग प्रभावित होकर लू व ताप-घात के रोगी को मृत्यु के मुंह मे धकेल देता है।

आइये अब जानते हैं इन बीमारियों के होने के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं?

  • गर्मी के मौसम में खुले शरीर, नंगे सर अथवा नंगे पाँव धूप में चलना
  • तेज गर्मी में घर से बिना कुछ खाएं पियें बाहर जाना
  • कूलर या AC की ठण्डी हवा से निकल कर तुरंत धूप और गर्मी में जाना
  • बाहर कड़ी धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना अथवा सीधे कूलर या AC में बैठना
  • बहुत तेज मिर्च-मसाले, बहुत गर्म खाना, बासी खाना, चाय, शराब इत्यादि का अधिक सेवन करना
  • सूती और ढीले और हल्के रंग के कपड़ो की जगह सिंथेटिक और कसे हुए और गहरे रंग के कपड़ो का पहनना
  • अत्यधिक गर्मी में भी कम पानी का पीना

अगर हम कुछ छोटी, किन्तु बहुत ही महत्त्वपूर्ण बातो का ध्यान रखें तो इन सबसे बचकर, गर्मी का आनंद ले सकते हैं।

और वैसे भी हम सब जानते ही हैं कि उपचार से बचाव हमेशा बेहतर होता है

आइए, जानते हैं वो बातें, जिनको अपनाकर हम गर्मी, लू और ताप-घात से बच सकते हैं।

  • सबसे पहले ये ध्यान रखे कि गर्मियों मे ज्यादा तला हुआ मसालेदार खाना ज्यादा नही खाना चाहिए।
  • गर्मी में जब भी घर से बाहर निकले, कुछ खा कर और पानी पी कर ही निकले, खाली पेट बिलकुल न निकले, अगर भूख नहीं हैं तो कम खा ले, अच्छा रहेगा अगर एक पानी की बोतल हमेशा साथ रखे।
  • गर्मी में ज्यादा भारी(मांस, मछली), बासी भोजन नहीं करे क्योंकि गर्मी में शरीर की जठराग्नि मंद रहती है, इसलिए वह भारी खाना पूरी तरह पचा नहीं पाती और जरुरत से ज्यादा खाने या भारी खाना खाने से उल्टी-दस्त की शिकायत हो जाती है।
  • गर्मी में सूती और हल्के रंग के कपडे पहनने चाहिये, क्योंकि ये धूप से होने वाली ऊष्मा को कम अवशोषित करते हैं और आपको ऐसे कपडे पहनने से कम गर्मी का अहसास होगा।
  • चेहरा और सर रुमाल या साफी से ढक कर निकलना चाहिये, अगर छाता लेकर निकलते हैं तो यह सबसे अच्छा रहेगा।
  • खाने में प्याज का सेवन करें तथा जेब में प्याज रखना चाहिये।

  • बाज़ार में मिलने वाली ठंडी चीजे जैसे कि कोल्ड-ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, पैकेज्ड जूस को ना कहें और घर की बनी ठंडी (शिकंजी, शरबत, जलजीरा, जूस) चीजो का सेवन करना चाहिये।
  • कच्चे आम(केरी) का पना (कैरी की छाछ), खस, चन्दन गुलाब फालसा संतरा का शरबत, ठंडाई सत्तू, दही की लस्सी, मट्ठा, गुलकंद का सेवन करना चाहिये।
  • इनके अलावा लौकी, ककड़ी, खीरा, तुरई, पालक, पुदीना, नीबू, तरबूज आदि का सेवन अधिक करना चाहिये।
  • कम से कम 3 से 5 लीटर रोजाना शीतल और स्वच्छ पानी का सेवन करें, जरुरी नहीं हैं कि यह फ्रीज़ का हो आप मटके के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जो कि गर्मी में प्राकर्तिक तरीके से पानी को ठंडा रखता हैं।
  • अगर आप योग करना जानते हैं, तो सीत्कारी, शीतली तथा चन्द्र भेदन प्राणायाम  एवं शवासन का अभ्यास कीजिये ये शरीर में शीतलता का संचार करते हैं।
  • घमौरियां हो जाने पर नीम और तुलसी का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।
  • गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ और दही खाना भी फायदेमंद होता है।
  • किसी भी तरह की अपच,अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।
  • नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।
  • पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।
  • खरबूजा और तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे बढ़िया फल है, इनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। खरबूजे में मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर की बीमारियों से हमें बचाये रखता है और किडनी की सफाई भी करता है।
  • गर्मी में ठीक से खाना न पचने पर लौकी का रायता, लौकी का जूस और लौकी की सब्ज़ी का सेवन करे। इसके इलावा उबला हुआ आलू, दही, खीरा खाना भी फायदेमंद होता है।

—

यधपि, मैंने यह POST “गर्मी के दुष्प्रभाव, कारण और उपाय” काफी Carefully तैयार किया हैं, और बहुत सारे डॉक्टर्स के ब्लॉग और पोस्ट से सामग्री इकत्रित की हैं फिर भी त्रुटी की सम्भावना हो सकती हैं, यदि आपको ऊपर दी गई किसी भी जानकारी में कोई शंका हैं, तो कृपया अपने बहुमूल्य Comments से हमें अवगत करवाएं, वैसे तो ये सारे उपाय हम काफी समय से करते हुए आ रहे हैं फिर भी गंभीरता की स्थिति में बजाय उपायें के, डॉक्टर को दिखाना और सलाह लेना हमेशा उचित रहता हैं।

दोस्तों, आशा हैं गर्मी से मौसम का आनंद कैसे ले वाली मेरी यह POST आपको अच्छी लगी होगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.Com पर PUBLISH करेंगे।

Garmi home remedies Summer
Previous Articleकैसे रखे अपने दिल का ख्याल | Dr. Devi Shetty (हृदय रोग विशेषज्ञ) नारायणा हृदयालय, बैंगलोर
Next Article Hindi Lyrics Baar Baar Haan, बार बार हाँ, बोलो यार हाँ (Lagaan) 2001
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. Hanumesh Babu Sangu on May 1, 2017 12:47 pm

    Thank you for this timely posting in this summer……. it concerns to all of us .. in the interest of all of us

    Reply
  2. Nikhil Jain on May 18, 2017 12:41 am

    bahut badhiya tips diye aapne garmi se bachne ke liye

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.