• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes Hindi Thoughts 10 Mins Read

Thomas Alva Edison Quotes in Hindi थॉमस अल्वा एडीसन के विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jun 13, 20213 Comments10 Mins Read
Thomas Alva Edison quotes in hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Thomas Alva Edison Quotes in Hindi, Motivational & Inspirational Quotes, Thomas A Edison Success Stories

Thomas Edison का नाम दुनिया के महान अविष्कारको और वैज्ञानिको में गिना जाता है, Thomas Edison ने अनेक अविष्कार किए, उनमे से कुछ इस प्रकार है तापदीप्त विद्युत, प्रकाश बल्ब, फोनोग्राफ, मोशन पिक्चर प्रोजेक्ट, स्वाचालित मल्टीप्लेक्स टेलीग्राफ, कार्बन टेलीग्राफ ट्रांसमीटर और एल्कलाइन स्टोरेज बैटरी।

अमेरिका में अकेले 1093 पेटेन्ट कराने वाले एडिसन विश्व के सबसे महान आविष्कारकों में गिने जाते हैं।

Thomas Alva Edison (थॉमस अल्वा एडिसन) : संक्षिप्त जीवन परिचय

थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म (11 फ़रवरी 1847 – 18 अक्टूबर 1931) को मिलैन नगर, ओहायो में हुआ था। जिस समय Thomas Edison एडिसन का जन्म हुआ था, उस समय शहर में विद्युत प्रकाश नही था, लेकिन उनके बल्ब के अविष्कार के कारण उनकी मृत्यु के समय पूरा शहर विद्युत प्रकाश से जगमगा उठा था।

थॉमस एडिसन के पिता का नाम सेमुएल एडिसन और माँ का नाम नैन्सी एलियट था। एडिसन सात बहन और भाईयो मे से सबसे छोटे थे। जिस समय एडिसन की उम्र सात वर्ष की थी, तब उनका परिवार पोर्ट ह्यूरोंन, मिशिगेज चला गया। एडिसन बचपन से ही कुशाग्र और जिज्ञाशु प्रवृति के थे। इन्होने सरकारी स्कूल में सिर्फ तीन महीने पढ़ा। एडिसन ने महान वैज्ञानिको के ग्रन्थ और विज्ञान की शब्दावली का अध्ययन केवल 10 वर्ष में ही पूरा सीख लिया था।

एडीसन बल्ब बनाने मे 10,000 बार से भी ज्यादा बार असफल हुए, इतनी बार असफल होने के बाद भी महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडीसन ने अपने जीवन में कभी हार नही मानी और उन्होंने जो सोच रखा था वो पूरा करके दिखाया और प्रकाश देने वाले बल्ब का आविष्कार किया, उन्होंने सबकी ज़िन्दगी में उजाला कर दिया था।

वह कठिन परिश्रम में विश्वास रखते थे, वह कभी-कभी दिन में 20 घंटे तक कड़ी मेहनत के साथ काम में लगे रहते थे। एडिसन ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में कार्य करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक “News Boy” के रूप में नौकरी शुरू कर दी थी। उनका काम पोर्ट ह्यूरोन से डेट्रॉइट जाने वाली स्थानीय रेलवे लाइन के आस-पास समाचार पत्र एवं टोफिया बेचना था।

एडिसन ने 15 वर्ष की उम्र में खुद अपने समचार पत्र की छपाई और प्रकाशन करने लगे थे और समाचार पत्र को चलती ट्रेन में बेचते थे। वह जो समाचार पत्र बेचते थे उनमे उनके पिता की दुकान का विज्ञापन होता था।

एडिसन ने सन 1862 से लेकर 1868 तक अमेरिका के पूरे पश्चिमी राज्यों आए, साथ ही कनाडा में टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में कार्य किया। अपने इस काम के दौरान उन्होंने कुछ न कुछ नया बनने प्रयास करते रहे और टेलीग्राफिक उपकरणों में सुधार लाने हेतु लगातार प्रयोग करते रहे।

Thomas Alva Edison, developed many devices including the phonograph, the motion picture camera, and the long-lasting, practical electric light bulb.
Thomas Alva Edison developed many devices including the phonograph, the motion picture camera, and the long-lasting, practical electric light bulb.

Thomas Alva Edison Quotes in Hindi / थॉमस अल्वा एडिसन के अनमोल सुविचार

जब आप सभी संभावनाओं से थक गए हैं, तब याद रखिये – ये आपने नहीं किया है।
-Thomas A. Edison

अहिंसा उच्चतम नैतिकता तक ले जाती है, जो कि क्रमिक विकास का लक्ष्य है। जब तक हम अन्य सभी जीवित प्राणियों को नुकसान पहुंचाना नहीं छोड़ते, तब तक हम जंगली हैं।
-Thomas A. Edison

मैं ये पता कर लेता हूँ कि दुनिया को क्या चाहिए। फिर मैं आगे बढ़ता हूँ और उसका आविष्कार करने का प्रयास करता हूँ।
-Thomas A. Edison

मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय इस तथ्य को देता हूँ कि मेरे कार्यस्थल पर कभी घड़ी नही रहती थी।
-Thomas A. Edison

व्यस्त होने का मतलब हमेशा हकीकत में काम होना नहीं है। सभी काम का एक ही मकसद होता हैं उत्पादन या उपलब्धि, और यह परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यक्ति में पूर्वविवेक, सिद्धि और व्यवस्था, योजना, बुद्धि, और ईमानदार उद्देश्य, होना चाहिए। केवल प्रतीत होने के लिए कार्य करना कार्य नहीं कहलाता हैं।
-Thomas A. Edison

वह सब कुछ प्राप्त कर लेता हैं जो इन्तजार करने के बजाय विपरीत परिस्थियों में भी काम करता रहता हैं।
-Thomas A. Edison

मैंने कुछ भी दुर्घटनावश नहीं किया, ना ही मेरे कोई आविष्कार दुर्घटना की वजह से हुए, वे सब काम द्वारा आये और कार्य करने का ही परिणाम हैं।
-Thomas A. Edison

लगभग हर व्यक्ति जो किसी आईडिया को विकसित करता है, उस पर तब तक काम करता है जब तक वो असंभव न लगने लगे, और उसके बाद वो निराश हो जाता है जबकि ये वो जगह नहीं जहाँ निराश हुआ जाए।
-Thomas A. Edison

दुर्दशा कि इसमें कोई नियम नहीं हैं – हम कुछ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
-Thomas A. Edison

बर्बाद करना(waste), नुकसान(loss) से भी बदतर है, नुकसान मतलब आपने प्रयास तो किया, समय आने पर जब व्यक्ति अपनी क्षमता का दावा रखेगा, तो समय उससे बर्बादी(waste) करने के सवाल रखेगा, बचत की गुंजाइश असीम है।
-Thomas A. Edison

मैं नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करना चाहता हूँ ये भी सकारात्मक परिणाम कि ही तरह मूल्यवान हैं। मुझे सबसे अच्छी कार्य करने वाली वस्तु तब तक नहीं मिल सकती जब तक कि वो सब (चीजे) नहीं मिल जाती जो कि कार्य अच्छे नहीं कर सकती।
-Thomas A. Edison

मेरे पास वो दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती को दुनिया के राजाओं तक के पक्ष के लिए बदला नहीं किया जा सकता हैं।
-Thomas A. Edison

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है, हार मान लेना। हमेशा से सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है एक बार और प्रयास करना।.
-Thomas A. Edison

बस इसलिए कि कोई वस्तु वो काम नहीं करती, जिस काम के लिए आपने उसे बनाया था, इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो बेकार है।
-Thomas A. Edison

शरीर का सबसे मुख्य कार्य मस्तिष्क को इधर-उधर ले जाना है।
-Thomas A. Edison

महान विचार तो मांसपेशियों में उत्पन्न होते हैं।
-Thomas A. Edison

यह आश्चर्यजनक बात है बहुत से लोगों ने अपने दिमाग से सुव्यस्थित निश्चित रूप से कार्य करने के लिए प्रयास किया हैं।
-Thomas A. Edison

मैं जानता हूँ, ये दुनिया अनंत बुद्धि द्वारा शासित होती है। हमारे आस -पास जो कुछ भी है और जिस किसी चीज का भी अस्तित्व है वह यह साबित करता है कि उसके पीछे असंख्य नियम हैं। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता। ये अपनी सटीकता में गणितीय है।
-Thomas A. Edison

शरीर अपनी असंख्य कोशिकाओं या निवासियों से बना एक समुदाय है।
-Thomas A. Edison

परिणाम, भाइयों, मुझे तो बहुत सारे परिणाम मिल गए हैं। मुझे बहुत सारे हजारो ऐसे तरीके पता चल गए हैं जो कि काम नहीं करेंगे।
-Thomas A. Edison

इस कार्य को करने का एक बेहतर तरीका है – उसे खोजो।
-Thomas A. Edison

सबसे अच्छी सोच एकांत में की गयी होती है और सबसे बेकार उथल-पुथल के माहौल में।
-Thomas A. Edison

वह जो भी मनुष्य का दिमाग बना सकता है, उसे उसका चरित्र नियंत्रित कर सकता है।
-Thomas A. Edison

असंतोष ही प्रगति की पहली आवश्यकता है।
-Thomas A. Edison

किसी विचार का मूल्य केवल उसके उपयोग में निहित है।
-Thomas A. Edison

एक शानदार idea प्राप्त करना चाहते हो तो, पहले ढेर सारे ideas सोचो।
-Thomas A. Edison

व्याकुलता असंतोष है और असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है। आप मुझे कोई पूर्ण रूप से संतुष्ट व्यक्ति दिखाइए और मैं उस व्यक्ति में आपको एक असफल व्यक्ति दिखा दूंगा।
-Thomas A. Edison

हम किसी वस्तु के 1 परसेंट के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं।
-Thomas A. Edison

एक व्यक्ति में जितनी काबिलियत होती है, उसे उससे कहीं अधिक अवसर प्राप्त होते हैं।
-Thomas A. Edison

मैं अपनी सबसे बड़ी ख़ुशी और अपना इनाम उस काम में प्राप्त कर लेता हूँ, जिसे दुनिया सफलता कहती है।
-Thomas A. Edison

कोई भी चीज जो बिके नहीं, मैं उसका आविष्कार नहीं करना चाहूँगा उसका बिकना उपयोगिता का प्रमाण है और उपयोगिता ही सफलता है।
-Thomas A. Edison

जब मैं पूरी तरह से तय कर लेता हूँ कि कोई परिणाम प्राप्त करने योग्य है तो मैं आगे बढ़ता हूँ और परीक्षण पर परीक्षण करते चला जाता हूँ जब तक कि इच्छित परिणाम ना आ जाये।
-Thomas A. Edison

मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया।
-Thomas A. Edison

मैं वहां से कार्य शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी प्रयासरत व्यक्ति ने छोड़ा था।
-Thomas A. Edison

कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
-Thomas A. Edison

मैं असफल नहीं हुआ हूँ बल्कि मैंने बस 10, 000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं।
-Thomas A. Edison

यदि हम हर वो चीज कर दें जिसके हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को ही चकित कर देंगे।
-Thomas A. Edison

ज्यादातर लोग अवसर गँवा देते हैं क्योंकि ये चौग़ा पहने हुए होता है और काम जैसा दिखाई देता है।
-Thomas A. Edison

कुछ भी उपयुक्त हासिल करने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण चीजें हैं कड़ी मेहनत, दृढ़ता और Common sense।
-Thomas A. Edison

प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानवे प्रतिशत पसीना है।
-Thomas A. Edison

पांच प्रतिशत लोग सोचते हैं, दस प्रतिशत लोग सोचते हैं कि वे सोचते हैं और बाकी बचे पचासी प्रतिशत लोग सोचने से ज्यादा मरना पसंद करते हैं।
-Thomas A. Edison

जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का आभास तक नहीं होता कि जब उन्होंने हार मानी थी उस समय वे सफलता के कितने करीब थे।
-Thomas A. Edison

आविष्कार करने के लिए, आपको एक अच्छी कल्पना और कबाड़ के ढेर की जरूरत होती है।
-Thomas A. Edison

आप जो हैं वो ही आपके काम में दिखाई देगा।
-Thomas A. Edison

मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया जो किया। वो सब तो मनोरंजन था।
-Thomas A. Edison

आपकी कीमत इसमें है कि आप क्या हैं, इसमें बिल्कुल नहीं कि आपके पास क्या है।
-Thomas A. Edison

प्रौढ़ता अक्सर युवावस्था से अधिक बेतुकी होती है और कई बार तो युवाओं पर अन्न्यापूर्ण भी थी।
-Thomas A. Edison

साहसी बनो। मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं। हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है। अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो। विश्वास रखो ! आगे बढ़ो !
-Thomas A. Edison

थॉमस एडिसन का हमेशा से ही यह कहना था कि, “हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निश्चित तरीका एक ही है कि हमेशा एक और बार प्रयास करना। क्यों कि जब आप असफल होते होते हो और अपने काम को छोड़ देते हो, तब आप सफलता के बेहद करीब होते हो।”

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े।

  • Napoleon Bonaparte Hindi Quotes नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल विचार
  • Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार
  • Truly Motivational and Famous Quotes from Bollywood Movies
  • Stephen Hawking Quotes in Hindi – स्टीफन हॉकिंग के अनमोल विचार
  • Leonardo da Vinci Quotes in Hindi लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
  • Kailash Satyarthi Hindi Quotes कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता) के विचार
  • जॉन डी. रॉकफेलर के प्रेरक अनमोल विचार J D Rockefeller Quotes in Hindi

Save

Save

Save

Edison inspirational quotes Thomas Alva Edison
Previous Articleभारत के राष्ट्रीय चिन्ह प्रतीक, परम्परा, संस्कृति एवम अन्य सामान्य जानकारिया
Next Article धीरूभाई अंबानी के प्रेरक विचार ~ Dhirubhai Ambani Quotes In Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

नव वर्ष को जीवन का बेहतरीन साल बनाने के तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनिया वालोंं को क्या-क्या सबक दिए हैं?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

जीवन में Motivation क्यों जरुरी है?

पूरा पढ़े

3 Comments

  1. devedra alanse on Aug 9, 2016 5:03 pm

    good

    Reply
  2. Nidhi on Apr 1, 2021 1:34 pm

    Very useful information
    I am also an article writer with poetry I am sharing my own poetry link please read and comment me that what do you think about this poetry

    https://meaurmerirachnayen.blogspot.com/2021/03/navaludayhoga.html

    Reply
    • Mahesh Yadav on Apr 5, 2021 11:24 pm

      निधि जी, आपकी कुछ रचनाएं पढ़ी, बहुत अच्छी रचनाए हैं, आप AchhiBaatein.Com पर अगर कुछ रचनाएं पब्लिश करवाना चाहे तो यह पाठकों का सौभाग्य होगा

      Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.