• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
प्रेरक प्रसंग 5 Mins Read

तुम्हारी जाति और धर्म क्या हैं?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments5 Mins Read
Dhram Jaati Caste par kahani
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

धर्मं क्या हैं, यह केवल व्यक्ति को उसका कर्तव्य मार्ग दिखाने का रास्ता मात्र हैं, यहीं बात श्रीमद भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने हजारो साल पहले कहीं थी, जाति या वर्ण व्यवस्था केवल व्यक्ति के कर्म के अनुसार थी, कोई भी व्यक्ति की जाति उसके कर्म के अनुसार तय की जाती थी, परन्तु अब क्या हो रहा हैं यह हम सब देख ही रहे हैं, जाति और धर्म के नाम में राजनीति और दंगे फसाद किए जाते हैं और इनमें हजारो लोग हर साल अपनी जान गवा देते हैं।

कुछ लोग वर्ण व्यवस्था के पीछे पुराणों और ग्रंथो को ही दोषी ठहराया देते हैं, जबकि सच्चाई यह नहीं हैं, किसी भी धर्म के ग्रन्थ कभी भी समाज को गलत दिशा नहीं देते, बल्कि समाज ही उनकी गलत परिभाषा निकाल लेते हैं। जिसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ता हैं।

भारत के सविधान में सभी धर्मो को बराबर का दर्ज़ा दिया हैं, परन्तु धर्म और जाति की राजनीति देश के आज़ाद होते ही शुरू हो गई थी और अब भी वैसा ही सिस्टम चला आ रहा हैं, आपको किसी न किसी धर्मं और जाति में होना ही पड़ेगा, किसी भी आवेदन का फार्म में आपको इसका विवरण देना होगा, अगर सभी समान हैं तो इसकी आवश्यकता ही क्या हैं?

कितना धर्मनिरपेक्ष है हमारा देश, यह एक छोटा सा प्रसंग बता देगा, जिसमें नई पीढ़ी को यह अहसास करवा दिया जाता हैं कि आपकी समाज (लोगो की सोच में) में कहां जगह हैं?

हिन्दी कहानी (प्रेरक प्रसंग)

अध्यापक का स्कूल में प्रथम दिन था।

कक्षा में आते ही नए अध्यापक ने बच्चों को अपना लंबा परिचय दिया। बातों ही बातों में उसने जान लिया कि लड़कियों की इस कक्षा में सबसे तेज और सबसे आगे कौन सी लड़की है?

उसने खामोश सी बैठी उस लड़की से पूछा बेटा, आपका क्या नाम है?

लड़की खड़ी हुई और बोली
जी सर, मेरा नाम जूही है

अध्यापक ने फिर पूछा
पूरा नाम बताओ बेटा?

जैसे उस लड़की ने
नाम में कुछ छुपा रखा हो।

लड़की ने फिर कहा : जी सर, मेरा पूरा नाम जूही ही है।

अध्यापक ने सवाल बदल दिया : अच्छा.. तुम्हारे पापा का नाम बताओ?

लड़की ने जवाब दिया : जी सर, मेरे पापा का नाम है शमशेर।

अध्यापक ने फिर पूछा :
अपने पापा का पूरा नाम बताओ?

लड़की ने जवाब दिया : मेरे पापा का पूरा नाम शमशेर ही है, सर जी !

अब अध्यापक कुछ सोचकर बोले : अच्छा अपनी माँ का पूरा नाम बताओ?

लड़की ने जवाब दिया : सर जी, मेरी माँ का पूरा नाम है निशा।

अध्यापक के पसीने छूट चुके थे, क्योंकि अब तक वो, उस लड़की फैमिली के पूरे बायोडाटा में जो एक चीज ढूंढने की कोशिश कर रहा था…

वो उसे नहीं मिली थी।

उसने आखिरी पैंतरा आजमाया और पूछा :

अच्छा तुम कितने भाई बहन हो?

अध्यापक ने सोचा, कि

जो चीज वो ढूँढ रहा है

शायद इसके भाई बहनों के नाम में वो Clue मिल जाये?

लड़की ने अध्यापक के इस सवाल का भी

बड़ी मासूमियत से जवाब दिया : बोली, सर जी, मैं अकेली हूँ।

मेरे कोई भाई बहन नहीं है।

अब अध्यापक ने सीधा और निर्णायक सवाल पूछा – बेटे, तुम्हारा धर्म और जाति क्या है?

लड़की ने इस सीधे से सवाल का भी सीधा सा जवाब दिया

बोली : सर, मैं एक विद्यार्थी हूँ, यही मेरी जाति है, और ज्ञान प्राप्त करना ही मेरा धर्म है।

मैं जानती हूँ, कि अब आप मेरे पेरेंट्स की जाति और धर्म पूछोगे। तो मैं आपको बता दूँ, कि

मेरे पापा का धर्म है मुझे पढ़ाना

और… मेरी मम्मी की जरूरतों को पूरा करना

और मेरी मम्मी का धर्म है…

मेरी देखभाल और मेरे पापा की जरूरतों को पूरा करना.

लड़की का जवाब सुनकर अध्यापक के होश उड़ गये…

उसने टेबल पर रखे पानी के गिलास की ओर देखा, लेकिन उसे उठाकर पीना भूल गया।

तभी लड़की की आवाज …एक बार फिर उसके कानों में किसी धमाके की तरह गूँजी

सर, मैं विज्ञान की छात्रा हूँ और एक साइंटिस्ट बनना चाहती हूँ। जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लूँगी और अपने माँ-बाप के सपनों को पूरा कर लूँगी, तब कभी फुरसत में सभी धर्मों के अध्ययन में करूंगी।

और जो भी धर्म विज्ञान की कसौटी पर खरा उतरेगा, उसे अपना लूँगी।

क्योंकि साइंस कहता है एक गिलास दूध में अगर एक बूंद भी केरोसिन मिली हो, तो पूरा का पूरा दूध ही बेकार हो जाता है।

लड़की की बात खत्म होते ही पूरी कक्षा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। तालियों की गूंज अध्यापक के कानों में सुनाई दे रही थी।

उसने आँखों पर लगे धर्म और जाति के मोटे चश्मे को उतार कर कुछ देर के लिए टेबल पर रख दिया।

थोड़ी हिम्मत जुटा कर…लड़की से बिना नजर मिलाये ही बोला : बेटा..

Proud of you !!

जातियता का जहर देखो अपनी आंखें खोलें और एक मानवतावादी बनकर, इस जाति के बीज को खत्म करने की कोशिश करें, तभी देश और समाज प्रगति कर सकेगा।

धर्मं और जाति, मान्यताएं केवल अपने तक सीमित हो, क्योकि कोई भी धर्मं गलत नहीं हैं परन्तु जब देश, शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय में इनके आधार पर राजनीति की जाती हैं, तब यह अभिशाप बनने लगता हैं और सबसे बुरी बात अपना देश भारत धर्मं निरपेक्ष होते हुए, संविधान में सभी धर्मो को बराबर दर्ज़ा होते हुए भी राजनेता भी इस तरह के प्रकरण में गन्दी राजनीति करने लगते हैं, तब देश और समाज को एक गलत सन्देश जाता हैं और उसके बुरे परिणाम सभी को भुगतने पड़ते हैं।

आशा करता हूँ, स्नेहा जिनकी कोई जाति नहीं हैं, इनकी यह सामाजिक क्रांति देश को एक नए मुकाम पर ले जायेगी।

 

Previous ArticleMeditation (ध्यान) करने से होने वाले चमत्कारिक फायदे
Next Article Hindi Lyrics Jai Ho ~ Slumdog Millionaire 2008
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

4 Mins Read

भगवान पर मेरी आस्था

पूरा पढ़े
6 Mins Read

मेरी माँ, मेरी दुनिया ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
18 Mins Read

एक लड़की को भागकर शादी करना कहाँ तक सही है? एक मर्मस्पर्शी कहानी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.