• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 8 Mins Read

जीवन में खेलो का महत्व

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
importance of sports in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

जीवन में खेलो का क्या महत्व है? खेलो पर निबंध, Importance of sports in our life in Hindi

हमारे जीवन में खेल-कूद बहुत महत्वपूर्ण होता है। खेल हमें समय का महत्व, धैर्य रखना और अनुशासन में रहना सिखाते है। खेल हमारे अंदर आत्मविश्वास भरते है। खेल हर किसी के लिए बहुत जरूरी है, जो उन्हें फिट रखने और शारीरीक ताकत बनाए रखने में मदद करता है।

जीवन के हर स्टेज (चरण) में खेलो का बहुत महत्व है। यह लोगों की पर्सनालिटी में भी सुधार करता है। खेल हमारे शरीर के सभी अंगों को एक्टिव रखता है और रोजाना कोई खेल खेलने से हमारा हृदय सबसे मजबूत होता है। पुराने जमाने से ही खेलों को प्राथमिकता दी गई है और आजकल तो खेल काफी आकर्षक भी हो गए है।

लेकिन बहुत से लोग समय की कमी के कारण खेलो से दूर हो जाते हैं। ऐसे में कोई शारीरिक गतिविधि ना करने से उनके शरीर में एनर्जी की कमी और कई बीमारियां प्रवेश कर सकती है।

अपने आप को तंदुरस्त रखने के लिए हमे नियमित रूप से कोई ना कोई खेल खेलना ही चाहिए। जीवन में चाहे हम कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, हमे खेल के लिए समय निकालना ही होगा। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो हमारे सभी अंगों को प्रभावित करने के साथ-साथ हमे आनंद भी देती है।

खेल हर किसी को पसंद होता है और बचपन में हमने काफी खेल खेले भी हैं। जिस तरह बचपन में हम एक्टिव रहते थे, उतने ही एक्टिव हम आज भी हो सकते हैं, इसका मुख्य कारण खेल है। खेल के कारण शरीर में कई तरह की गतिविधियां होती हैं, इससे रक्तचाप भी स्वस्थ रहता है और रक्त वाहिकाएं साफ होती है। अलग-अलग लोगो की अलग-अलग खेलो में रुचि होती है।

किसी को क्रिकेट पसंद है, तो किसी को हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, कबड्डी, दौडना आदि पसंद है। लेकिन इन सभी खेलो में क्रियाएं समान होती है। आज यही खेल अन्तर्राष्ट्रीय लेवल पर भी खेले जाते है और लोग इसमें अच्छा कैरियर बना सकते हैं।

इसलिए खेल के लिए हमे हर किसी को प्रोत्साहित करना चाहिए। हर इंसान को मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रहना जरुरी है, जिनमे खेल बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। खेलो से हमारा फोकस भी बढ़ता है।

खेल के प्रति लोगों की काफी अधिक लोकप्रियता है, और इसी लोकप्रियता के कारण आज इस आर्टिकल में हम आपको खेलो के फायदों के बारे में बतायेंगे और साथ ही आपको बतायेंगे कि खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है। तो आइए शुरू करते है

Importance of Sports in out life in Hindi

हमारे जीवन में खेलो का महत्व [Importance of sports in life in Hindi]

Sports is very essential for every human life

खेल हमारे जीवन में काफी अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि खेल हमे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। खेलो मे अगर आपकी अधिक रुचि है, तो आप इसमें अच्छा करियर बना सकते हैं और अपने और अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

जो लोग खेल में भाग लेते है, उनके लिए खेल एक मनोरंजन का तरीका होता है। खेल आमतौर पर दो पक्षों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप मे खेला जाता है। इन दोनों प्रतियोगियों में एक विजेता बनता है और दुसरा हार जाता है।

खेल वास्तव में सभी के लिए विशेष रूप से बच्चो और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण गतिविधि है, क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है। अगर आप एक छात्र (Student) है, तो खेल आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इससे आपकी मेंटल स्ट्रेंथ मजबूत होती है।

इसके अलावा खेल आपको जीवन के कई जरूरी पाठ (Lessons) सिखाता है। जैसे, टीमवर्क, जवाबदेही, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और आत्म-अनुशासन। यह सभी चीज आपको किसी किताब से सिखने को नहीं मिलती है, बल्कि असल जिंदगी में खेल आपको यह सीखता है।

अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो ज्यादा संभावना है कि आप अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

खेल आपको जिज्ञासु बनाता है, जो कि किसी भी चीज को सीखने के लिए जरूरी होती हैं। वास्तव में खेल के बिना प्राप्त शिक्षा अधूरी ही है। हम लोग अपने जीवन में तरह-तरह के खेल खेलते हैं।

कुछ खेल घर में या किसी कमरे में खेले जा सकते हैं।. जैसे, शतरंज, लूडो, कैरम, आदि। इन खेलो से हमारा मनोरंज तो हो जाता है, लेकिन इन खेलों से हमारे शरीर को कोई लाभ नहीं मिलता है। आज अधिकतर बच्चे और युवा इन्हीं प्रकार के खेलों में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

इस प्रकार के खेलो को Indoor games कहा जाता है। इसके अलावा वे खेल, जो हम बाहर खेलते हैं। जैसे क्रिकेट, होकी, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, दौड, रस्सी कूद, आदि। इन्हें Outdoor games कहा जाता है।

इन खेलों से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है। जो खेल मैदानों में खेले जाते हैं, उनसे शरीर का रक्त संचार तेज होता है, एनर्जी मिलती है, हमारा फोकस बढ़ता है और भी कई फायदे इन खेलो से हमारे शरीर को होते हैं। इसलिए खेलो का हमारे जीवन में काफी महत्व है।

“खेल समझाते है, मानव शक्ति और बुद्धि का अर्थ, तभी तो प्रतिभागी बड़े से बड़े लक्ष्यों को पाने में है समर्थ”

खेलो के फायदे [Benefits of sports in Hindi]

Health Benefits of Sports & Games

खेल खेलने के कई फायदे होते हैं। यह मजेदार होने के साथ-साथ हमे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। खेल कई बड़ी प्रतिभाओं को विकसित कर सकता है और व्यक्ति के लिए चमकने का अवसर बन सकता है।

चाहे वह स्थानीय जमीनी स्तर पर खेल रहा हो या फिर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर। आज के इस लेख मे हम “खेलो से होने वाले फायदों” के बारे में चर्च करेंगे। तो आइये जानते हैं, खेलो के फायदे क्या-क्या है, Benefits of sports in Hindi

1. अच्छी नींद [Playing sports makes you sleep better in Hindi]

कई स्टडीज कहती है, कि कोई भी शारीरिक एक्टिवीटी करने से आपकी नींद में सुधार होता है। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। खेल खेलने से आपकी नींद की क्वालीटी के साथ-साथ रात में नींद की अवधि मे भी सुधार होता है।

खेल आपकी अनिंद्रा, नींद मे बाधा और अन्य नींद संबंधि विकारों से निपटने मे भी मदद करता है।

2. वजन कंट्रोल करने में मददगार [sports help to reduce your weight]

नियमित रूप से खेल खेलने से आपके पाचन तंत्र में सुधार होता है और यह आपकी कैलोरी को जलाने में मदद करता है। खेल ही ऐसा तरीका है, जिसे आप मनोरंजन के साथ -साथ अपने वजन को भी नियंत्रित रख सकते हैं।

खेल आपके शरीर में मांसपेशियों के विकास और निर्माण में मदद करते हैं। मसल्स टिश्यू आराम के समय भी अधिक कॅलोरी बर्न करते हैं, जिससे आप अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते है।

3. रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे [Sports can control blood pressure and cholesterol in Hindi]

शारीरिक गतिविधि करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और यह खराब कोलेस्ट्रोल या LDL को कम करती है। आउटडोर खेल खेलने से आपका बढ़ा हुआ रक्तचाप (Blood pressure) कम होता है। इसके अलावा खेल आपके हदय के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

एक मजबूत हृदय ज्यादा रक्त पंप करने के लिए कम प्रयास (efforts) कर सकता है। इससे आपकी धमनियों पर कम बल लगता है और ब्लड पशेर कम हो जाता है।

4. खेल आपके तनाव को कम करता है [Sports reduce your stress]

किसी भी तरह का कोई खेल, जिसमे आप पूरी तरह एक्टिव होते हैं, वह आपके तनाव को मैनेज करने में मदद करता है। इस तरह के खेल खेलने से आपरा शरीर एंडोर्फिन छोड़ता है, जो कि दर्द और तनाव को दूर करता है।

कॉर्टिसोल और एड्रेनालाईन तनाव हार्मोन होते हैं। शारीरिक गतिविधी करने से इन हार्मोन के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए खेल आपके तनाव को कम करने में भी मददगार होता है।

5. फोकस और एकाग्रता में सुधार [Sports improve your focus and concentration in Hindi]

कुछ लोगों का कहना है कि छात्रों को खेल से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी समय लगता है और इससे उनका ध्यान पढ़ाई से हटता है। लेकिन यह सच नहीं है। इसके विपरित खेल व्यक्ति के फोकस और एकाग्रता में सुधार करके उसे तेज बना सकता है।

खेल से आपकी मेंटल स्ट्रेंथ ज्यादा मजबूत होती है और दिमाग अच्छे से काम करता है। इसलिए चाहे छात्र हो या कोई भी व्यक्ति, उसे कोई ना को आउटडोर खेल जरूर खेलना चाहिए।

निष्कर्ष [Conclusion]

किसी भी व्यक्ति के लिए खेल-कूद में कई लाभ है, चाहे वह किसी भी उम्र में हो। खेल से शरीर का विकास होता है। यह हमारे जीवन का अहम भाग है। खेल में लगभग हर तरह की एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां शामिल होती है।

आजकल अधिकतर बच्चे और युवा ऐसे खेल खेलते हैं, जो कि फायदों के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इनमे वीडीयो गेम्स और मोबाइल गेम्स शामिल हैं। खेलों से फायदे लेने के लिए आपको वे खेल खेलने चाहिए, जिनमें आप शारीरिक और मानसीक बल लगाते हैं। | इसलिए, यदि आप पहले से नहीं खेल रहे हैं, तो खेलना शुरू कर दें, ताकि आप खेलो का भरपूर फायदा उठा सकें।

इस आर्टिकल जीवन में खेलो का महत्व [Importance of sports in our life in Hindi] में बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को Social media के माध्यम को अपने दोस्तों के साथ Share करें।

Previous Articleदेश के प्रति आपके क्या कर्तव्य होने चाहिए
Next Article दिल जैसे धड़के धड़कने दो ZNMD 2011 Lyrics in Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.