• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 7 Mins Read

वजन घटाने में किनोवा (Quinoa) कैसे आपकी मदद करता है

Indira BhartiBy Indira BhartiUpdated:Jul 23, 2020No Comments7 Mins Read
Health Benefits Of Quinoa in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

वजन घटाने में किनोवा (Quinoa) कैसे आपकी मदद करता है, साथ ही जानें इससे जुड़े आवश्यक तथ्यों को

स्वास्थ्य को अहमियत देने वाले लोग अपनी Diet में आज “Mother Of All Grains” कहा जाने वाला किनोवा को जरूर शामिल कर रहे हैं। बता दें कि, इसकी उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में सबसे पहले हुई थी, वहीं से इसका प्रचार पूरी दुनिया में फैला है, भारत के अन्य अनाज गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार, चना, साबूतदाना की तरह ही ये भी एक अनाज ही है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल खाने में इसलिए करते हैं क्योंकि वो अपना वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए इसका सेवन कैसे करें और ये आपके लिए किस तरह से उपयोगी हो सकता है इसकी जानकारी होनी जरूरी है। आज इस Hindi POST के जरिए हम आपको विशेष रूप से Weight Loss में किनोवा के फायदे और इससे जुड़े सभी आवश्यक तथ्यों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

इस लेख में
  • वजन घटाने में किनोवा (Quinoa) कैसे आपकी मदद करता है, साथ ही जानें इससे जुड़े आवश्यक तथ्यों को
  • किनोवा में कौन से प्रमुख गुण पाए जाते हैं ?
  • किनोवा के विभिन्न प्रकार – Types of Quinoa In Hindi
  • वजन कम करने में किनोवा कैसे सहायक है?
  • खाने में किनोवा का उपयोग करने आपको ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए 
    • किनोवा के क्या दुष्प्रभाव (Side effect) हो सकते हैं ?
    • Quinoa का प्रयोग आप इन रूपों में भी कर सकते हैं 
    • अन्य Inspirational हेल्थ टिप्स वाले POST भी पढ़े

किनोवा में कौन से प्रमुख गुण पाए जाते हैं ?

किनोवा एकमात्र ऐसा फसल है जिसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसकी खासियत से है कि, ये पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री होता है, इसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर आटा, बियर और सूप बनाने में किया जाता है। ग्लूटेन फ्री होने की वजह से ये आपके वजन को बढ़ने नहीं देता है और आपके वेट को बैलेंस्ड रखता है। ये उनलोगों के लिए किसी वरदान की तरह है जिनका लिवर ग्लूटेन के प्रति सेंसेटिव होता है। ऐसे लोगों को ग्लूटेन फ्री खाना खाने की जरुरत होती है, इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होती है।  इसलिए उनके लिए किनोवा सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। 

कीनुआ Quinoa बाकी अनाजों की तुलना में पकने में सबसे कम समय लेता है, केवल 12 से 15 मिनट लगते हैं। यह व्यस्त परिवारों और व्यक्तियों के लिए एक आसान भोजन का विकल्प है इसके अलावा, कुछ अनाज के विपरीत, जो ठंडा होने पर सूख जाते हैं जबकि किनोवा ठंड में एवं कमरे के तापमान पर अपनी बनावट और freshness बनाये रखता है।

किनोवा के विभिन्न प्रकार – Types of Quinoa In Hindi

यद्यपि लगभग 120 किस्म की कीनुआ (120 types of quinoa) हैं, लेकिन तीन सबसे अधिक प्रकार सफेद, लाल और काले कीनुआ हैं।

Types Of Quinoa

वजन कम करने में किनोवा कैसे सहायक है?

चूंकि किनोवा में प्रोटीन की मात्रा और ग्लूटेन बिल्कुल भी नहीं होता है इसलिए ये वजन कम करने में बेहद सहायक है। इसे अगर आप Weight Loss के लिए इस्तेमाल करते हैं आपको काफी लाभ मिल सकता है। किनोवा से बनाये जाने वाले डिशेस काफी हेल्दी और फैट फ्री होते हैं। किनोवा को अपनी डायट में शामिल करने से आपको भूख कम लगती है और ज्यादा देर आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम भी करती है। इस प्रकार से आप किनोवा को खाने में शामिल कर सकते हैं।

  • किनोवा विशेष रूप से गेहूं जैसे दिखने वाला एक खाद्य पदार्थ है। इसे आप कुछ घंटे पानी में भिगोने के बाद कुकर में सब्जियों के साथ मिक्स करके वेज पुलाव के रूप में खा सकते हैं। 
  • किनोवा सुबह-सुबह खाना चाहिए, इसे खाने से वजन भी कम होता है।
  • किनोवा को बॉयल कर आप सलाद में मिक्स करके किनोवा सलाद के रूप में ले सकते हैं। इस सलाद में आप कुछ बूंदें ऑलिव आयल के भी स्प्रिंकल कर सकते हैं। 
  • किनोवा के इस्तेमाल से आप कुछ मॉडर्न हेल्दी डिशेस भी बना सकते हैं। इसमें सबसे प्रमुख है, किनोवा केल सलाद, किनोवा मीट बॉल्स और किनोवा चीज विद मैक। 
  • इसका उपमा बनाकर भी आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। 
  • इसे सीरियल के रूप में भी दूध और ड्राई फ्रूटस के साथ खाया जा सकता है। 
  • किनोवा को आप ब्लैक बीन के साथ मिक्स करके के भी खा सकते हैं। 
  • ब्लैक बीन्स के साथ इसे आप बॉयल करके ऊपर से कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की डालकर खा सकते हैं। 

खाने में किनोवा का उपयोग करने आपको ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए 

  • प्रेग्नेंट और शिशु को ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को किनोवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। Pregnancy के दौरान महिला के शरीर में बहुत से प्रकार के बदलाव इसलिए उस दौरान कौन सी चीज आपको सूट करेगी और कौन सी नहीं इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 
  • यदि आप काफी लंबे समय से मेडिकेशन पर हैं, तो इस स्थिति में भी आपको बिना डॉक्टरी सलाह के किनोवा का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • यदि आपको किसी भी आयुर्वेदिक या हर्बल चीज से एलर्जी है तो ऐसी स्थिति में भी किनोवा का सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
  • यदि आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी, हेल्थ कंडीशन या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो इस स्थिति में भी किनोवा का सेवन करने से बचें। 

किनोवा के क्या दुष्प्रभाव (Side effect) हो सकते हैं ?

  • चूंकि किनोवा एक हाई फाइबर फूड है लिहाजा इसके सेवन से आपको गैस, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है। 
  • इसमें सैपोनिन नाम का एक कंपोनेंट पाया जाता है, इसलिए इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। स्वाद में कड़वा होने की वजह से ये आपकी छोटी आंत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
  • इसमें कुछ ऐसे भी कंपोनेंट पाए जाते हैं जो किडनी के पत्थर का कारण बन सकते हैं। 
  • किनोवा को अपने खान पान में यदि आप शामिल करते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों के साथ ही लें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। 

Quinoa का प्रयोग आप इन रूपों में भी कर सकते हैं 

  • कच्चा किनोवा : ये एक कच्चे अनाज के रूप में मार्केट में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल आप किनोवा राइस या पुलाव और अन्य रूपों में कर सकते हैं। इसे उबाल कर आप सलाद के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं। आकार में छोटे नजर आने वाले किनोवा को सुपरफूड माना जाता है। ज्यादातर लोग किनोवा को इसी रूप में इस्तेमाल करते हैं। 
  • किनोवा प्रोटीन : ये आपके लिए प्रोटीन पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है। विशेष रूप से जिम जाने वाले लोगों के लिए किनोवा का ये रूप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन भी उच्च मात्रा में पाई जाती है इसलिए बाजार में मिलने वाले अन्य प्रोटीन पाउडर से ज्यादा अच्छा है आप किनोवा प्रोटीन का इस्तेमाल करें। 
  • आर्गेनिक किनोवा पाउडर : इसका इस्तेमाल आप खाने में पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। मार्केट में आपको आर्गेनिक किनोवा पाउडर आसानी से मिल सकता है। इसे आप आसानी से सूप और अन्य चीजों के साथ मिक्स करके भी उपयोग में ला सकते हैं। 
  • किनोवा लिक्विड एक्सट्रेक्ट : किनोवा आज लिक्विड फॉर्म में भी मार्केट में उपलब्ध है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्सेहत के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। 

इसलिए जब भी आप किनोवा का सेवन करते हैं तो पहले इससे जुड़ी सभी जानकारी जरूर एकत्रित कर लें। अगर आपके साथ जरा सी भी Health Problem हो तो ऐसी स्थिति में किनोवा का सेवन करने से बचें या इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

अन्य Inspirational हेल्थ टिप्स वाले POST भी पढ़े

  • वजन (Weight Loss) कम करते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • अच्छी सेहत और स्वास्थ्य पाने के कुछ नियम
  • स्वास्थ्य की देखभाल हेतु एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए दिनचर्या
  • Health Benefits of Milk in Hindi – सभी प्रकार के रोगों की दवा दूध
  • Life Changing Tips in Hindi – जिन्दगी में बदलाव लाने के तरीके
  • Health Benefits of Sesame Oil (तिल का तेल) in Hindi
Previous Articleप्रकृति के सबसे बड़े नियम (आदत) का विश्लेषण
Next Article जादुई अखबार – लालच एक बुरी बला
Indira Bharti
  • Website

पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री हासिल कर चुकी इंदिरा भारती वर्तमान में “हेलो स्वास्थ्य” के संपादकीय विभाग में बतौर लेखक कार्यरत हैं। वर्तमान में अपनी लेखन कला का जौहर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिखा रही हैं। विभिन्न मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखने के कारण पाठक इनके लेखों को पसंद करते आये हैं। इनके लेखों में आपको सटीकता के साथ ही विशिष्ट मुद्दों की गहन जानकारी भी मिलती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में इंदिरा अपनी लेखन कला से प्रतिदिन पाठकों को प्रभावित करती आ रही हैं।

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
  • sourav mahajan on Best motivational blogs in Hindi
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.